सूचना
इस आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन दिनांक 21-02-2026 को राष्ट्रीय
अधिवेशन में किया गया।
मेरा नाम शिल्पा जैन है। मैं पेशे से एक Company Secretary हूँ तथा संगीत के क्षेत्र में एक गायिका के रूप में भी सक्रिय हूँ। भारतीय संस्कृति, संस्कारों एवं आध्यात्मिक मूल्यों से मेरा विशेष जुड़ाव रहा है। संगीत के माध्यम से भारतीय परंपराओं और सकारात्मक संदेशों को लोगों तक पहुँचाना मुझे अत्यंत प्रिय है।
मैं समाज सेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा भारतीय सभ्यता के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार में अपनी सक्रिय भागीदारी देना चाहती हूँ। इसी उद्देश्य के साथ मैं विश्व हिन्दू ममहासंघ भारत से जुड़कर संगठन के विचारों, मूल्यों और सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना चाहती हूँ।”