हिंदू नववर्ष पर भव्य ध्वजवंदन, धर्मसंरक्षण संकल्प समारोह एवं कार्यकारिणी नियुक्ति उत्साहपूर्वक संपन्न
19 मार्च
0

हिंदू नववर्ष पर भव्य ध्वजवंदन, धर्मसंरक्षण संकल्प समारोह एवं कार्यकारिणी नियुक्ति उत्साहपूर्वक संपन्न

विश्व हिंदू महासंघ (भारत) सोलापुर जिला एवं शहर कार्यकारिणी की ओर से हिंदू नववर्ष के अवसर पर आयोजित भव्य स्वागत समारोह, भगवा ध्वजवंदन, धर्मसंरक्षण संकल्प समारोह तथा कार्यकारिणी नियुक्ति कार्यक्रम बड़े उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ मुहूर्त पर क्रांति चौक, चाटी गली में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में श्री रंगनाथ बापूजी बंग उपस्थित रहे। उनके हस्ते विधिवत भगवा ध्वजवंदन एवं पूजन किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में DGP श्री प्रदीपसिंह राजपूत ने उपस्थित जनों का मार्गदर्शन करते हुए हिंदू धर्म, संस्कृति एवं राष्ट्रहित के लिए संगठित रहने का आह्वान किया तथा नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नंदकिशोर झंवर, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सतीश आनंदकर, संगठन के मार्गदर्शक एडवोकेट मल्लिनाथ शहाबादे, विश्व हिंदू परिषद के श्री गजानन धरणे, जिलाध्यक्ष श्री सुयश खानापुरे, जिला संगठन महामंत्री श्री कपिल कोळी, शहर अध्यक्ष श्री उपेंद्र दासरी तथा शहर संगठन महामंत्री श्री सागर तांबोळकर की प्रमुख उपस्थिति रही।
इस दौरान शहर एवं जिला कार्यकारिणी की नई नियुक्तियों की घोषणा की गई तथा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ. शैलेश पाटील, श्री चिदानंद मुस्तरे, मॅकल नगरसेवक, श्री महेश धाराशिवकार, गौरीशंकर वर्मा, श्री अमित चडचणकर सहित शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी, विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य व्यक्ति, क्षेत्र के चारों नगरसेवक तथा संगठन के हितचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नववर्ष स्वागत, भगवा ध्वजवंदन, धर्मसंरक्षण संकल्प एवं संगठन सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने हिंदू धर्म, संस्कृति और राष्ट्ररक्षा के लिए कटिबद्ध रहने का संकल्प लिया।
पूरा क्षेत्र “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा और कार्यक्रम को नागरिकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद प्राप्त हुआ।

Tag: N/A

worldhindufederationindia

This author has not added a bio yet.

0 Comments

Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे