गौतम बुद्ध नगर में विश्व हिंदू महासंघ भारत का भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह संपन्न
02 मार्च
0

गौतम बुद्ध नगर में विश्व हिंदू महासंघ भारत का भव्य एवं गरिमामय होली मिलन समारोह संपन्न

आज दिनांक 1 मार्च को विश्व हिंदू महासंघ भारत की ओर से गौतम बुद्ध नगर में होली मिलन समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम अत्यंत सुंदर, सुव्यवस्थित एवं प्रेरणादायक रहा।

इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मातृशक्ति प्रकोष्ठ से प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती तुलिका शर्मा जी तथा प्रदेश महामंत्री श्री प्रीति प्रिया सावन जी और अतिथि में मंडल सह प्रभारी साधना जौहरी जी मातृशक्ति प्रकोष्ठ, मंडल संयोजक श्री बीरेंद्र सावन जी , व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री मनमोहन जौहरी जी , जिला महामंत्री श्री मयंक हिन्दू व्यापार प्रकोष्ठ,की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को और भी बढ़ाया। उनके प्रेरणादायी उद्बोधनों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनों में उत्साह एवं नवीन ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने परस्पर विचारों का आदान-प्रदान किया, होली के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व को समझा तथा सनातन धर्म के मूल्यों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया। संपूर्ण आयोजन अनुशासित एवं मर्यादित वातावरण में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tag: N/A

worldhindufederationindia

This author has not added a bio yet.

0 Comments

Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे