संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर गीता पाठ
05 फरवरी
0

संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर गीता पाठ

विश्व हिंदू महासंघ भारत, गौतम बुद्ध नगर की ओर से दिनांक 5 फरवरी को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर सुपरटेक केपटाउन सेक्टर 74 गौतम बुद्ध नगर की सोसाइटी में आयोजित गीता पाठ का कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा। इस आध्यात्मिक आयोजन में सभी उपस्थित जनों ने गहन रुचि के साथ सहभागिता की और विचारों का सुंदर आदान-प्रदान हुआ।
इस पुनीत अवसर पर पधारे हमारे वरिष्ठ पदाधिकारी मातृशक्ति प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा जी , प्रदेश मंत्री प्रीति प्रिय सावन जी , ज़िला पदाधिकारियों में ज़िला महामंत्री सोनम झा जी , ज़िला मंत्री चंदा जी और ज़िला मंत्री सुष्मिता जी , महानगर अध्यक्ष सत्यभामाजी और कई सदस्य उपस्थित थे ।

ज़िला मंत्री सुष्मितजी ने गीता का बहुत ही सुंदर अनुवाद किया
सभी श्रद्धालुजनों, सहयोगकर्ताओं एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं।

Tag: N/A

worldhindufederationindia

This author has not added a bio yet.