जनपद अमरोहा द्वारा योगी आदित्यनाथ जी का 54वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शौर्य दिवस कार्यक्रम 5 जून 2026
*शौर्य दिवस कार्यक्रम 5 जून 2026*
*जय श्री राम*
विश्व हिंदू महासंघ (भारत) जनपद अमरोहा द्वारा योगी आदित्यनाथ जी का 54वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
अमरोहा। विश्व हिंदू महासंघ (भारत) की जनपद अमरोहा कार्यकारिणी द्वारा परम पूजनीय श्रद्धेय गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी के 54वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उनके नाम से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर हर्षोल्लास के साथ महाराज जी का जन्मोत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा गौ सेवा के लिए सदैव संकल्पबद्ध रहने की शपथ ग्रहण की। वक्ताओं ने महाराज जी के राष्ट्रहित, धर्मरक्षा एवं समाजसेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हस्तिनापुर संभाग प्रभारी श्री ऋषभ कुमार कश्यप, प्रदेश मंत्री श्री विनय चौधरी जी, सह मंडल अध्यक्ष किसान मजदूर प्रकोष्ठ श्री ऋषि तोमर जी, जिला प्रभारी श्री वीरेंद्र चाहल जी, जिलाध्यक्ष श्री ऋषि चौहान जी, जिला उपाध्यक्ष श्री ठाकुर दास शर्मा जी तथा जिलाध्यक्ष गौ रक्षा श्री रोहित शर्मा जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बृजपाल सिंह जी, ओमवीर सिंह जी, अरविंद सिंह जी, बाबू वीर सिंह जी, विजय पाल सिंह जी, युजवेंद्र सिंह जी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे सफल बनाया।
*ऋषभ कुमार कश्यप*
*हस्तिनापुर संभाग प्रभारी*
*विश्व हिंदू महासंघ भारत*
कौशल पालीवाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
This author has not added a bio yet.










0 Comments