सूचना
इस आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन दिनांक 21-02-2026 को राष्ट्रीय
अधिवेशन में किया गया।
मैं विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) में उदयपुर संभाग धर्माचार्य प्रकोष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष हू श्री विकास गौड़ (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं प्रदेश सहसंयोजक युवा प्रकोष्ठ, राजस्थान प्रदेश) की अनुशंसा पर अपनी सेवाएं पूर्ण समर्पण भाव से देने हेतु संकल्पबद्ध हूँ ।🙏
मैं बालाजी भगवान का सेवक रहते हुए श्री बालाजी सेवा केंद्र पीठ, पानेरियों की मादड़ी से हूं । पूर्व में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल में प्रखंड संयोजक रह चुका हूं और खुद के सेवा कार्य अधिक होने से मैने पद का त्याग किया था परंतु विकास जी गौड़ जो मेरे भक्त हैं, उनके मुख से संगठन का सुनकर खुशी हुई और अब पुनः हिंदुत्व एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतू योगी जी के गुरुजी से तथा गोरखापीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी से प्रेरित संगठन को मजबूत करते हुए प्रकोष्ठ में रहकर धर्मरक्षा के साथ-साथ गौ सेवा कार्य भी करना चाहता हूं । ये मेरा सौभाग्य है कि संतों के संगठन में ही मुझे ये अवसर प्राप्त हो रहा है । मैं अपने मन कर्म वचन और सेवा से इस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लेता हूं ।