Preloader Close

सूचना

इस आधिकारिक वेबसाइट का विमोचन दिनांक 21-02-2026 को राष्ट्रीय
अधिवेशन में किया गया।

Call Now

9784555289

Nisha Jain

Nisha Jain

Nisha Jain

जिला अध्यक्ष

  1. मेरा नाम निशा जैन है। मैं एक कथक एवं फोक डांसर हूँ और थिरकन – एन इंस्टीट्यूट ऑफ डांस एंड म्यूज़िक का संचालन करती हूँ, जहाँ भारतीय संस्कृति, शास्त्रीय नृत्य और कला को आगे बढ़ाने का कार्य किया जाता है। मुझे भारतीय संस्कृति, परंपराओं और कला से विशेष लगाव है, और मैं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारतीय सभ्यता को समाज तक पहुँचाने का प्रयास करती हूँ।

इसके साथ ही मैं “Meet Over Chai with Nisha” नाम से नेटवर्किंग एवं कम्यूनिटी कनेक्ट प्लेटफ़ॉर्म भी चलाती हूँ, जहाँ कलाकारों, उद्यमियों, महिलाओं और समाज के विभिन्न लोगों को जोड़ने और एक-दूसरे को सहयोग देने का कार्य किया जाता है। मेरा उद्देश्य लोगों को साथ लाकर सकारात्मक और मजबूत समाज का निर्माण करना है।

मैं यह मानती हूँ कि जैसे हर देश और समाज अपनी संस्कृति, भाषा और परंपराओं को गर्व से आगे बढ़ाता है, उसी प्रकार हमें भी हिंदू संस्कृति, भारतीय मूल्यों और अपनी सभ्यता को सम्मान और समर्थन देना चाहिए। मैं हिंदू समाज की एकता, संस्कृति और पहचान को मजबूत होते देखना चाहती हूँ तथा इसी सोच और उद्देश्य के साथ विश्व हिंदू महासंघ भारत से जुड़ रही हूँ।

  • Member ID VHMB-UP-GBN-26
  • प्रकोष्ठ मातृशक्ति प्रकोष्ठ
  • प्रदेश उत्तर प्रदेश
  • मंडल मेरठ
  • जिला गौतम बुद्ध नगर

हमारे स्वयंसेवी समूह से जुड़कर एक बेहतर विश्व का हिस्सा बनें।
आज ही जुड़ें!!