मातृशक्ति प्रकोष्ठ, विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) का एक सशक्त एवं प्रेरणादायी अंग है, जिसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति में नारी की गरिमा, शक्ति और नेतृत्व को पुनः प्रतिष्ठित करना है। भारतीय परंपरा में नारी को शक्ति, ज्ञान, करुणा और त्याग का स्वरूप माना गया है। मातृशक्ति प्रकोष्ठ इसी दिव्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाज निर्माण में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करता है।
हमारा उद्देश्य
-
सनातन संस्कृति एवं पारिवारिक मूल्यों का संरक्षण और संवर्धन
-
महिलाओं को सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विषयों में नेतृत्व हेतु प्रेरित करना
-
मातृशक्ति को आत्मनिर्भर, शिक्षित और जागरूक बनाना
-
समाज में नैतिकता, सेवा और संस्कार आधारित जीवनशैली को बढ़ावा देना
-
बालिका शिक्षा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य करना