राजस्थान:मेवाड़ शक्तिपीठ घाटा वाली माताजी और श्री महावीर हनुमान मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ जी महराज के अवतरण दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, द्विदिवसीय महाप्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया
07 जून
0

राजस्थान:मेवाड़ शक्तिपीठ घाटा वाली माताजी और श्री महावीर हनुमान मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ जी महराज के अवतरण दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, द्विदिवसीय महाप्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया

राजस्थान:मेवाड़ शक्तिपीठ घाटा वाली माताजी और श्री महावीर हनुमान मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ जी महराज के अवतरण दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, द्विदिवसीय महाप्रसाद वितरण का आयोजन रखा गया

प्रथम दिवस घाटा वाला माताजी मंदिर परिसर में तथा अगले दिन श्री महावीर हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ जी के अवतरण दिवस को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशाल भंडारे एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सायं लगभग 5:15 बजे किया गया, जो रात्रि लगभग 9:00 बजे तक निरंतर चलता रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया तथा धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री कौशल जी पालीवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रथम दिवस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन *संभाग अध्यक्ष कुंवर ओनार सिंह बिछावेड़ा* के नेतृत्व में किया गया, जबकि किशोर सिंह जी देवड़ा (पूर्व सरपंच, देबारी) मुख्य सहयोगी के रूप में सक्रिय रहे।

द्वितीय दिवस हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन धर्माचार्य प्रकोष्ठ के हरीश वर्मा, सी पी बंसल, सुरेश दास वैष्णव के नेतृत्व में किया गया।

महाप्रसाद वितरण एवं व्यवस्थाओं में सेवादल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

श्री महावीर हनुमान मंदिर परिसर के सेवा कार्य में मनीष वर्मा, कार्तिक जांगिड, मंथन भट्ट , धर्मेंद्र भोई, भाविन नागदा, कविश वैष्णव, सिद्धार्थ पालीवाल, नीरज भट्ट, प्रेम जी जोशी, यशवंत श्रीमाली ओर कई भक्त मौजूद रहे तथा शक्तिपीठ घाटा वाली माता मंदिर परिसर के सेवा कार्य में श्री प्रेम सिंह राठौड़ (वागड़ी, गौ रक्षा प्रकोष्ठ वल्लभनगर), सुरेश जी सालवी (गौ रक्षा प्रकोष्ठ कुराबड़), शंभू सिंह जी पदमपुरा (सर्वोदय संस्थान), रतन जी गर्ग, तरुण भारती गोस्वामी, भैरु सिंह (भेरू भवानी टेंट हाउस, बिछावेड़ा), सुल्तान सिंह जी धीरातलाई, देवी सिंह जी, नाहर सिंह जी, अर्जुन सिंह जी, फतेह सिंह जी एवं रतन सिंह देवड़ा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य सदस्यों ने तन, मन एवं धन से सेवा देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान फल, मिठाई, नमकीन, वेफर्स का वितरण किया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज एवं राष्ट्रहित में इसी प्रकार सेवा कार्य करते रहने का संकल्प लिया गया।

Tag: N/A

कौशल पालीवाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री

This author has not added a bio yet.

0 Comments

Leave a Comment

प्रातिक्रिया दे