राजस्थान: भीलवाड़ा में गौरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस गौसेवा और पौधारोपण करके हर्षोल्लास के साथ मनाया
राजस्थान: भीलवाड़ा में गौरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस गौसेवा और पौधारोपण करके हर्षोल्लास के साथ मनाया
गौसेवा व पौधारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
भीलवाड़ा, राजस्थान: धर्माचार्य काठिया बाबा बनवारी शरण शास्त्री के सानिध्य में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गौसेवा और पौधारोपण जैसे सेवा कार्य किए गए।
इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की राष्ट्रीय मंत्री व भीलवाड़ा जिला अध्यक्ष, विश्व हिन्दू परिषद मातृ शक्ति महानगर संयोजिका, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रदेश अध्यक्ष,भारत रक्षा मंच प्रदेश महामंत्री, सनातन हिन्दू शक्तिवाहिनी जिला अध्यक्ष, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सेविका समिति की सेविका प्रेमलता शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। उनके नेतृत्व में विभिन्न सेवा गतिविधियां आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंतर्गत गौसेवा के साथ-साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं द्वारा टेकरी स्थित बालाजी मंदिर में सत्संग का कार्यक्रमरखा गया जिसमें सभी को संत सानिध्य का लाभ प्राप्त हुआ।
सभी सेवाएं बालाजी मंदिर के प्रमुख संत बनवारी शरण जी महाराज की उपस्थिति में संपन्न हुईं। इस दौरान संगठन प्रमुख प्रेमलता शर्मा सहित जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष बलदेव रघुवंशी, पुष्पा राघव, सीता लोहार, सुमन अग्रवाल, सौम्या सोनी, भरत सोनी एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सेवा, संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कौशल पालीवाल राष्ट्रीय संगठन महामंत्री
This author has not added a bio yet.








0 Comments